सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना गीत

 नमस्कार दोस्तों,         स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पे, जैसा कि आप लोग जानते हैं हम कविता लिख कर डालते हैं ।                            परंतु, आज हम आज हम कविता के बदले आप लोगों तक एक गीत के माध्यम से पहुंचना चाहता हूं ।वह गीत हैं ।             जो कोरोना को व्यवस्थित करता है। जो कि रोटी कपड़ा और मकान सिनेमा से लिया गया एक गीत के माध्यम से आप लोगों तक पहुंचाता हूँ।💐💐(हाय-हाय ये  मजबूरी)💐 💐 के तर्ज पर लिया गया है।तो आप लोग इस गीत को पढिए । खूब ज्यादा से ज्यादा शेयर करें फैलाएं और कैसा लगा मुझे बताएं।  धन्यवाद  चलिए प्रस्तुति प्रारंभ करता हूं।             आय हाय  ये मजबूरी हाय हाय ये मजबूरी,ये लॉकडाउन ये दूरी, मुझे पल-पल रही न जाए।। अरे एक दिना की होए-सो-होए, 21सही न जाए।।  आय हाय..... कितने लोगों की यहाँ... .. जान जो निकली जाए। मैं भी बैठा डरा हूं सहमा, कुछ भी समझ ना आए, ना आए ,ना आए,...

कामायनी{ part..2},जयशंकर प्रसाद

नमस्कार दोस्तों,        आज मैं आप लोगों के लिए हमारे परम पूज्य स्वग. जयशंकर प्रसाद के कामायनी के काव्य खंड के द्वितीय भाग लाया हूँ। सुरा सुरभिमय बदन अरुण, वे नयन भरे आलस अनुराग़। कल कपोल था जहाँ बिछलता, कल्पवृक्ष का पीत पराग। विकल वासना के प्रतिनिधि, वे सब मुरझाये चले गये। आह जले अपनी ज्वाला से, फिर वे जल में गले, गये। अरी उपेक्षा-भरी अमरते, री अतृप्ति निबार्ध विलास। द्विधा-रहित अपलक नयनों की, भूख-भरी दर्शन की प्यास। बिछुड़े तेरे सब आलिंगन, पुलक-स्पर्श का पता नहीं। मधुमय चुंबन कातरतायें, आज न मुख को सता रहीं। रत्न-सौंध के वातायन, जिनमें आता मधु-मदिर समीर। टकराती होगी अब उनमें, तिमिंगिलों की भीड़ अधीर। देवकामिनी के नयनों से, जहाँ नील नलिनों की सृष्टि। होती थी, अब वहाँ हो रही, प्रलयकारिणी भीषण वृष्टि। वे अम्लान-कुसुम-सुरभित, मणि-रचित मनोहर मालायें। बनीं श्रृंखला, जकड़ी जिनमें विलासिनी सुर-बालायें। देव-यजन के पशुयज्ञों की, वह पूर्णाहुति की ज्वाला। जलनिधि में बन जलती कैसी, आज लहरियों की माला। उनको देख कौन रोया यों, अंतरिक...

Kamayani ..(part1 ) jaishankar prasad,

नमस्कार दोस्तों,        आज मैं आप लोगों के लिए हमारे परम पूज्य स्वग. जयशंकर प्रसाद के कामायनी के काव्य खंड के प्रथम भाग को लाया हूँ। हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छाँह एक पुरुष, भीगे नयनों से, देख रहा था प्रलय प्रवाह। नीचे जल था ऊपर हिम था, एक तरल था एक सघन, एक तत्व की ही प्रधानता, कहो उसे जड़ या चेतन। दूर दूर तक विस्तृत था हिम, स्तब्ध उसी के हृदय समान, नीरवता-सी शिला-चरण से, टकराता फिरता पवमान। तरूण तपस्वी-सा वह बैठा, साधन करता सुर-श्मशान, नीचे प्रलय सिंधु लहरों का, होता था सकरूण अवसान। उसी तपस्वी-से लंबे थे, देवदारु दो चार खड़े, हुए हिम-धवल, जैसे पत्थर, बनकर ठिठुरे रहे अड़े। अवयव की दृढ माँस-पेशियाँ, ऊर्जस्वित था वीर्य्य अपार, स्फीत शिरायें, स्वस्थ रक्त का, होता था जिनमें संचार। चिंता-कातर वदन हो रहा, पौरूष जिसमें ओत-प्रोत, उधर उपेक्षामय यौवन का, बहता भीतर मधुमय स्रोत। बँधी महावट से नौका थी, सूखे में अब पड़ी रही, उतर चला था वह जल-प्लावन, और निकलने लगी मही। निकल रही थी मर्म वेदना, करूणा विकल कहानी सी, वहाँ अकेली प्रकृति सुन रही, हँसती-सी पहचान...