नमस्कार दोस्तों, आज मैं आप लोगों के लिए हमारे परम पूज्य स्वग. जयशंकर प्रसाद के कामायनी के काव्य खंड के द्वितीय भाग लाया हूँ। सुरा सुरभिमय बदन अरुण, वे नयन भरे आलस अनुराग़। कल कपोल था जहाँ बिछलता, कल्पवृक्ष का पीत पराग। विकल वासना के प्रतिनिधि, वे सब मुरझाये चले गये। आह जले अपनी ज्वाला से, फिर वे जल में गले, गये। अरी उपेक्षा-भरी अमरते, री अतृप्ति निबार्ध विलास। द्विधा-रहित अपलक नयनों की, भूख-भरी दर्शन की प्यास। बिछुड़े तेरे सब आलिंगन, पुलक-स्पर्श का पता नहीं। मधुमय चुंबन कातरतायें, आज न मुख को सता रहीं। रत्न-सौंध के वातायन, जिनमें आता मधु-मदिर समीर। टकराती होगी अब उनमें, तिमिंगिलों की भीड़ अधीर। देवकामिनी के नयनों से, जहाँ नील नलिनों की सृष्टि। होती थी, अब वहाँ हो रही, प्रलयकारिणी भीषण वृष्टि। वे अम्लान-कुसुम-सुरभित, मणि-रचित मनोहर मालायें। बनीं श्रृंखला, जकड़ी जिनमें विलासिनी सुर-बालायें। देव-यजन के पशुयज्ञों की, वह पूर्णाहुति की ज्वाला। जलनिधि में बन जलती कैसी, आज लहरियों की माला। उनको देख कौन रोया यों, अंतरिक...
I am a student . Blog is my profeson.that is our very good friend in sosial meadia. My hoby is written skills.i am a author.